Business News

ग्लोबल अपसाईड के सीईओ एवं सह-संस्‍थापक, रघु भार्गव ने 2017 प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड जीता

Business Wire India
दुनिया भर में अकाउंटिंग, पेरोल, एचआर, पीईओ एवं टैलेंट एक्विजिशन सेवाओं के अग्रणी प्रदाता, ग्लोबल अपसाईड के सीईओ एवं सह-संस्‍थापक, रघु भार्गव ने ‘प्राईड ऑफ इंडिया’ अवार्ड जीता है। यह अवार्ड उन्हें पिछले सप्ताह यूके हाउस ऑफ लॉर्ड्स, लंदन में आयोजित एक भव्य समारोह में एनआरआई इंस्टीट्यूट द्वारा दिया गया। 
 
इस स्‍मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170921006083/en/

Global Upside CEO Ragu Bhargava (right) receives the Pride of India Award from Lord Diljit Rana at the House of Lords in London. Manu Jagmohan Singh (left) from the NRI Institute joins the ceremony. (Photo: Business Wire)
Global Upside CEO Ragu Bhargava (right) receives the Pride of India Award from Lord Diljit Rana at the House of Lords in London. Manu Jagmohan Singh (left) from the NRI Institute joins the ceremony. (Photo: Business Wire)

ग्लोबल अपसाईड के सीईओ रघु भार्गव (दाएं) को लंदन में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लॉर्ड दिलजीत राणा द्वारा प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड दिया गया। एनआरआई इंस्टीट्यूट के मनु जगमोहन सिंह (बाएं) इस समारोह में मौजूद थे। (फोटो: बिजनेस वायर)
 
एनआरआई इंस्टीट्यूट भारतीय मूल के उन बिजनेस एक्जिक्यूटिव्स को सम्मानित करता है, जो उद्यमशीलता व नवाचार द्वारा समाज पर गहरी छाप छोड़ते हैं। 
 
रघु, जिन्होंने अपनी पत्नी गीता भार्गव (ग्लोबल अपसाईड की सीओओ) के साथ मिलकर 1996 में ग्लोबल अपसाईड की स्थापना की। उन्‍होंने अपनी एक छोटी सी अकाउंटिंग सर्विसेस फर्म को इस क्षेत्र के बड़े सर्विस प्रदाता के रूप में विकसित किया है। आज यह फर्म फाईनेंस, एचआर, पेरोल एवं प्रोफेशनल एम्प्लॉयर (पीईओ) सर्विसेस में व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करती है और इसने एक अनूठी एचआर टेक्नॉलॉजी विकसित की है। कंपनी द्वारा 100 से अधिक देशों में ग्राहकों को सपोर्ट किया जा रहा है।
 
रघु ने कहा, “मैं 2017 का पुरस्कार प्राप्त करके काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले पुरस्कार विजेताओं, जिन्हें मैं बहुत इनोवेटिव लीडर्स मानता हूं, की सूची में अपना नाम अंकित होना एक बहुत विशेष उपलब्धि है। लगभग 20 साल पहले ग्लोबल अपसाईड डाउन ने एक लक्ष्य के साथ अपनी यात्रा शुरु की थी कि यह कंपनियों द्वारा विकास की गति को बढ़ाने के तरीके बदल देगा। मुझे यह देखकर गौरव व खुशी महसूस हो रही है कि हमारे सकारात्मक योगदानों को पहचान मिल रही है। हम विकास के चरण में मौजूद कंपनियों के परिदृश्य में वास्‍तव में बदलाव लाने के लिए नवाचार का विकास कर रहे हैं।”
 
ब्रिटिश राजनीतिज्ञ एवं हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य तथा पूर्व में यह पुरस्कार पाने वाले लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा ने रघु को पुरस्कार प्रदान करते हुए बिजनेस में उनके कार्यों तथा समाज को योगदान देने के प्रयासों के लिए उनकी सराहना की। 
 
रघु अमेरिका के गरीब समुदायों के युवाओं को शिक्षा प्रदान करने में मदद करने के लिए समर्पित संस्थान, सिटी इयर के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के प्रबल समर्थक हैं।
 
प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड
 
प्राईड ऑफ इंडिया अवार्ड्स एनआरआई इंस्टीट्यूट द्वारा दिया जाता है। यह भारतीय समुदायों को जोड़ने पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संस्थान है। ये अवार्ड कई श्रेणियों में दिए जाते हैं और नामांकन संस्थान की स्टीयरिंग कमिटी द्वारा स्वीकार किए जाते हैं। 
 
एनआरआई इंस्टीट्यूट के महासचिव, मनु जगमोहन सिंह ने कहा, “उद्यमी नवाचार का विकास करते हैं और पूरी दुनिया के युवाओं के आदर्श होते हैं। ये अवार्ड इन प्रतिभाशाली लोगों को जोड़ने और दुनिया को उनकी कहानी बताने का एक तरीका हैं। रघु (भार्गव) को सम्मान प्रदान करना गर्व की बात है।”
 
उल्‍लेखनीय विजेता
 
हालिया वर्षों में एनआरआई इंस्‍टीट्यूट अवार्ड्स के कुछ और उल्‍लेखनीय विजेताओं में बिजनेस मैग्‍नेट और लोकोपकारी लॉर्ड स्‍वराज पॉल; हिंदुजा ग्रुप लीडर्स, श्रीचंद एवं गोपीचंद हिंदुजा; बीर मैग्‍नेट लॉर्ड करण बिलिमोरिया; वेंचर कैपिटलिस्‍ट विनोद धाम; सीरियल एंटरप्रेन्‍योर बी.वी. जगदीश; टेनिस लिजेंड और लोकोपकारी विजय अमृतराज; वेंचर कैपिटलिस्‍ट विश मिश्रा; मैडागास्‍कर आधारित बिजनेस टाइकूल यलियासअकबरअली; बैरोनेस संदीप वर्मा; सीएमडी जौरा इंफ्राटेक आर.एस. जौरा; लॉयड टीएसबी के एशियन बाजार डिविजन के डायरेक्‍टर कैमेल होथी आदि शामिल हैं।
 
ग्‍लोबल अपसाईड के विषय में
 
ग्‍लोबल अपसाईड विश्‍व-स्‍तरीय एचआर, पेरोल, अकाउंटिंग, टैक्‍स, कॉम्‍प्‍लाएंस, पीईओ और टैलेंट एक्विजिशन के साथ कारोबार की जटिलताओं को हल करता है। जब क्‍लाइंट को हमारी जरूरत होती है, हम उनकी समस्‍याओं का समाधान करते हैं। हम अपने क्‍लाइंट्स के लिए भरोसेमंद पार्टनर और पसंदीदा प्रॉब्‍लम-सॉल्‍वर हैं। बहुत कम देश अथवा स्थितियां ऐसी हैं जिनकी हम मदद नहीं कर सकते। अधिक जानकारी के लिए देखें www.globalupside.com.
 
businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170921006083/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20170921006083/en/
 
संपर्क  :
ग्‍लोबल अपसाईड
नंदिता वर्मा, 408-464-4103
डायरेक्‍टर मार्केटिंग
nandita.verm@globalupside.com